अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के वित्तीय संस्थानों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बेटी पर भी प्रतिबंध लगाया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को ट्वीट किया, "बूचा में अत्याचारों के लिए रूस को गंभीर कीमत चुकानी पड़ेगी।"