अमेरिका में 10 लाख में एक बार पैदा होने वाले बेहद दुर्लभ भालू की तस्वीरें आईं सामने

अमेरिका में 15 वर्षों से अधिक समय और मिशिगन (अमेरिकी राज्य) में पहली बार एक बेहद दुर्लभ भालू देखा गया है। कर्मोडी या स्पिरिट भालू के नाम से विख्यात यह दुर्लभ भालू ट्रेल कैमरे में कैद हुआ। इस भालू का रंग काला व बाल सफेद रंग के होते हैं और ऐसा भालू 10 लाख में एक पैदा होता है।