अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले में ध्वस्त हुए चर्च का हुआ पुनर्निर्माण
अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों में ध्वस्त हुए न्यूयॉर्क स्थित चर्च के बदले बनाए जा रहे सेंट निकोलस ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च ऐंड नैशनल श्राइन में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। यह चर्च वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टावर में से एक के गिरने से नष्ट हो गया था। इस चर्च को स्पैनिश आर्किटेक्ट सनतियागो कैलात्रावा ने डिज़ाइन किया है।