अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में एक 14-मंज़िला इमारत के चौथे फ्लोर पर एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद एक 18-वर्षीय किशोरी और उसके 13-वर्षीय भाई ने पाइप के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है।