कैलिफोर्निया में एक आउटलेट पर कृष्णन जयरामन नामक भारतीय शख्स पर थूकने और उसे नस्लीय गालियां देने के आरोप में तेजिंदर सिंह नामक एक अन्य भारतीय-अमेरिकी शख्स को गिरफ्तार किया गया है। तेजिंदर ने जयरामन से कहा था, "जाकर...मोज़े पहनो। कोई तुम्हारे घटिया...पैरों को नहीं देखना चाहता...तुम घिनौने हो।" तेजिंदर पर नागरिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप तय हुआ है।