अमेरिका में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसके चेहरे को खाता मिला शख्स

लास वेगस (अमेरिका) में रविवार को कॉलिन चेक नामक शख्स ने बस स्टॉप पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या की और उसका चेहरा खाता मिला। कॉलिन ने हिरासत में कहा कि उस पर 'भूत-प्रेत' का प्रभाव है और वह 5 दिनों से नहीं सोया। कॉलिन ने स्वीकार किया कि उसने दांतों से व्यक्ति की आंखें और कान खाए।