अमेरिका में एक शरणार्थी शिविर के बाहर खड़े लोगों को कार ने मारी टक्कर, 7 लोगों की हुई मौत
अमेरिका के टेक्सस के सीमावर्ती इलाके में स्थित एक शरणार्थी शिविर के बाहर बस स्टॉप पर खड़े लोगों को एक एसयूवी कार ने रविवार को टक्कर मार दी जिससे कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। शरणार्थी शिविर के निदेशक के अनुसार, हादसे का शिकार हुए अधिकतर लोग वेनेज़ुएला के रहने वाले थे।