अमेरिका में एक साथ बंद हुईं कई सेल्फ-ड्राइविंग कार, घंटों लगा रहा ट्रैफिक जाम

क्रूज़ की आधा दर्जन से अधिक सेल्फ-ड्राइविंग कारों ने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को की एक गली में एक साथ काम करना बंद कर दिया जिससे कुछ घंटे ट्रैफिक जाम रहा। कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इन गाड़ियों को मैन्युअल तरीके से हटाया। क्रूज़ ने कहा, "(समस्या को) सुलझा लिया गया और कोई यात्री प्रभावित नहीं हुआ।"