अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में शहर की गगनचुंबी इमारतों से टकराने के बाद तकरीबन 300 प्रवासी सॉन्गबर्ड्स की मौत हो गई। पक्षियों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एक समुदाय ने बताया कि तूफानी मौसम के कारण सॉन्गबर्ड्स की मौत हुई। समुदाय के मुताबिक, ऐसा लगता है कि तूफान के चलते ये पक्षी कम ऊंचाई पर आ गए थे।