अमेरिका में जीपीएस फॉलो करते हुए एक महिला ने हाल ही में अपनी कार हवाई के होनोकोहाऊ बंदरगाह पर समुद्र में उतार दी। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें लोग आंशिक रूप से जलमग्न कार में सवार 2 महिलाओं को बचाते हुए नज़र आ रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया, "कार सवार महिलाएं घबरा नहीं रही थीं।"