दुनिया की सबसे सूखी जगहों में से एक डेथ वैली नैशनल पार्क (अमेरिका) के अधिकारियों ने पार्क में पहाड़ों से नीचे बह रहे मटमैले पानी के झरनों का वीडियो शेयर किया है। इलाके में तूफान के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद ये झरने दिखे हैं। डेथ वैली नैशनल पार्क 56.7°C तापमान के साथ दुनिया की सबसे गर्म जगह है।