inshorts

अमेरिका में दो लापता किशोरियों की तलाश के दौरान एक घर में दोनों के शव समेत 7 शव मिले

अमेरिका के ओक्लाहोमा में दो लापता किशोरियों की तलाशी के दौरान अधिकारियों को एक घर में 7 लोगों के शव मिले हैं जिनमें दोनों किशोरी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी चिकित्सक मृतकों की पहचान करेंगे। गौरतलब है, सोमवार को 14 वर्षीय इवी वेस्टर व 16 वर्षीय ब्रिटेनी ब्रीवर के लापता होने का नोटिस जारी हुआ था।