अमेरिका में पहाड़ के ऊपर दिखी बादल जैसी अजीबोगरीब संरचना, लोगों ने शेयर कीं तस्वीरें
अलास्का (अमेरिका) में स्थानीय लोगों ने लेज़ी माउंटेन के ऊपर दिखी बादल जैसी अजीबोगरीब संरचना की तस्वीरें शेयर कीं। यूएफओ क्रैश या रूसी हथियार से संबंधित आशंकाएं ऑनलाइन सामने आने के बाद अलास्का स्टेट ट्रूपर्स ने बयान जारी कर कहा, "एक कमर्शियल जेट से बने कॉन्ट्रेल के उगते सूरज की रोशनी के साथ मिलने के कारण विशेष वायुमंडलीय दृश्य बना।"