अमेरिका में पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए जहाज़ के चालक दल के सभी सदस्य हैं भारतीय

शिपिंग कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने बीबीसी को बताया है कि बाल्टीमोर (अमेरिका) में पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए कंटेनर जहाज़ के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय हैं। ग्रुप ने कहा कि चालक दल के किसी भी सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है। जहाज़ की टक्कर के बाद करीब 3 किलोमीटर लंबा पुल टूट गया था।

Load More