अमेरिका में पोत के टकराने के बाद बाल्टीमोर ब्रिज ढहा
एक्स पर पोस्ट की गई वीडियो के मुताबिक,पोत 'फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' के एक स्तंभ से टकरा गया जिससे पुल ढहकर पानी में गिर गया।पोत में आग लग गई और ऐसा लगता है कि वह डूब गया है,यह पुल पटाप्सको नदी तक फैला है जो एक महत्वपूर्ण मार्ग है बाल्टीमोर बंदरगाह के साथ-साथ पूर्वी तट पर नौ-परिवहण का केंद्र है।