inshorts

अमेरिका में बहुत तेज़ी से फैलेगा कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट: राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट बहुत तेज़ी से फैलेगा। उन्होंने कहा, "इससे एकमात्र बचाव केवल वैक्सीन है...जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली उनके लिए सर्दी गंभीर बीमारी और मौत वाली होगी।" बकौल बाइडन, "6 महीने पहले...कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके 16-वर्ष से अधिक आयु के लोग...अपना बूस्टर डोज़ भी लें।"