अमेरिका में बिजली की तारों से टकराया छोटा विमान, 80,000 लोगों की बिजली हुई गुल

मैरिलैंड (अमेरिका) में 2 लोगों को ले जा रहा छोटा विमान बिजली की तारों से टकरा गया जिससे लगभग 80,000 ग्राहकों की बिजली गुल हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अधिकारी के मुताबिक, विमान करीब 100-फीट ऊपर टावर में फंसा हुआ था और बिजली लाइनें चालू थीं जिससे बचाव अभियान मुश्किल हुआ।