अमेरिका में 'बिहार दिवस' पर राज्य से ताल्लुक रखने वाले 4 लोगों को किया गया सम्मानित
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में बिहार से ताल्लुक रखने वाले भारतीय मूल के 4 अमेरिकियों को 'बिहार दिवस' के मौके पर 'बिहार विश्व गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया है। इनमें होल्टेक इंटरनैशनल के फाउंडर व सीईओ डॉ. क्रिस सिंह, विप्रो के सीओओ अमित चौधरी, पीआरएएन मेडिकल समूह के संस्थापक डॉ. दिनेश रंजन और न्यूट्रीवेट फार्मकेयर के निदेशक अभिनव अतुल शामिल हैं।