गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में अमेरिका में भारतीय दूतावास का दौरा किया जहां उन्होंने भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ चर्चा की। संधू ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "आज दूतावास में...सुंदर पिचाई...से मिलकर खुशी हुई। बढ़ते भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंध, ज्ञान और गूगल के साथ टेक पार्टनरशिप पर चर्चा हुई।"