अमेरिका में भीड़ ने सेल्फ-ड्राइविंग कार में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, वीडियो आया सामने
अमेरिका में शनिवार को भीड़ ने एक सेल्फ-ड्राइविंग कार में तोड़फोड़ के बाद पटाखों के ज़रिए आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भीड़ द्वारा आतिशबाज़ी करते हुए चीन के नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा था और इसी दौरान लोगों द्वारा कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।