अमेरिका में हुई ओमीक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत: रिपोर्ट

एबीसी न्यूज़ ने टेक्सास (अमेरिका) के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से राज्य में ओमीक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत होने की बात कही है। बकौल रिपोर्ट, यह अमेरिका में ओमीक्रॉन से होने वाली पहली ज्ञात मौत है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की उम्र 50 साल से अधिक थी और उसने कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाई थीं और उसे अन्य बीमारियां भी थीं।