अगस्त 2021 के दौरान यूएन सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान भारत के मज़बूत नेतृत्व की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूएन सुरक्षा परिषद में भारत को स्थाई सदस्य बनाने का समर्थन करता है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भी भारत को शामिल किए जाने का समर्थन करता है।