अमेरिकी अधिकारियों ने जारी की संदिग्ध यूएफओ की तस्वीर
मोसुल (इराक) में अप्रैल-2016 में एक खुफिया प्लेन द्वारा धातु की एक बड़ी और गोलाकार वस्तु की तस्वीर कैद किए जाने के बाद अमेरिकी सेना इसे एक संदिग्ध यूएफओ मानकर इसकी जांच कर रही है। यह तस्वीर अमेरिकी अधिकारियों के लिए की गई एक क्लासिफाइड ब्रीफिंग का हिस्सा है जिसे यूएफओलॉजिस्ट जेर्मी कॉरबेल और जर्नलिस्ट जॉर्ज ने शेयर किया है।