अमेरिकी कंपनी की सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन के पास देखी गई नई रूसी सैन्य तैनाती

एक निजी अमेरिकी कंपनी द्वारा प्रकाशित सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन के पास नई रूसी सैन्य तैनाती को देखा गया है। गौरतलब है, रूस पहले ही यूक्रेन के पास 1,00,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती कर चुका है और हाल में काले सागर में नौसैनिक अभ्यास भी शुरू कर चुका है। फिलहाल, रूस ने हमले की योजना से इनकार किया है।