अमेरिकी कार रेंटल कंपनी हर्ट्ज़ ने दिया 1 लाख टेस्ला कारों का ऑर्डर: रिपोर्ट

ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिकी कार रेंटल कंपनी हर्ट्ज़ ने दिवालिएपन से उबरने के ठीक 4-महीने बाद 1-लाख टेस्ला कारों का ऑर्डर दिया है। बतौर रिपोर्ट, यह इलैक्ट्रिक वाहनों की अब तक की सबसे बड़ी खरीद है और इससे टेस्ला को $4.2 बिलियन मिलेंगे। यात्रा की मांग में कमी के बीच हर्ट्ज़ ने मई-2020 में दिवालियापन संरक्षण की अर्ज़ी दी थी।