अमेरिका में एक संघीय जज ने बुधवार को टेक्सास के गर्भपात कानून पर अस्थाई रोक लगा दी है। जज रॉबर्ट पिटमन ने फैसले में कहा, ''यह अदालत इतने महत्वपूर्ण अधिकार के हरण को एक और दिन भी चलने की अनुमति नहीं देगी।'' गौरतलब है, राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने गर्भपात कानून का विरोध किया था।