फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, पिछले 1 महीने में अमेरिका के 2 जासूसी जहाज़ नियमित मिशन पर यूक्रेन गए और बड़े खाली एयरस्पेस में कई बार चक्कर लगाते दिखे। ये जहाज़ ऐसे समय पर नज़र आए जब यूक्रेन सीमा पर रूस अपने सैनिक तैनात कर रहा है। बकौल जानकार, अमेरिका ताकत दिखाकर अपनी मौजूदगी स्थापित कर रहा है।