केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं की तुलना में भारतीय रुपया काफी मज़बूत स्थिति में है। उन्होंने कहा, "अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव के मुकाबले...अगर किसी मुद्रा ने अपनी स्थिति को...बनाए रखा है...तो वह भारतीय रुपया है।" दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को पहली बार 81 के पार हुआ था।