भारतीय रुपया ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 78.57 को छुआ। दरअसल, रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसा कमज़ोर होकर अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 78.34 पर बंद हुआ था। वहीं, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट देखी गई है।