तेल की बढ़ी कीमतों और महंगाई को लेकर चिंताओं के बीच भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर 78.83 पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 16 अंक चढ़कर 53,177.45 पर जबकि निफ्टी 18 अंक चढ़कर 15,850.20 पर बंद हुआ।