अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी के बीच भारतीय रुपया ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 79.12 को छुआ। रुपया आज अमेरिका डॉलर के मुकाबले 78.98 पर खुला था। गौरतलब है कि बुधवार को रुपया इतिहास में पहली बार 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79 के पार हुआ था।