भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसा गिरकर अस्थाई तौर पर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 78.33 पर पहुंचा। यह लगातार तीसरा दिन है जब भारतीय रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया अमेरिका डॉलर के मुकाबले 78.32 पर बंद हुआ था। वहीं, शुक्रवार को सेंसेक्स 462 अंक चढ़कर बंद हुआ।