अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया है कि अफगानिस्तान में अमेरिका के ड्रोन हमले में अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-ज़वाहिरी मारा गया है। बकौल बाइडन, "इस आतंकी नेता को...उसकी सज़ा दी जा चुकी है।" अल-ज़वाहिरी 9/11 आतंकी हमलों का साज़िशकर्ता था और उसने 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अल-कायदा के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला था।