अमेरिकी नियामकों ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को अपने कब्ज़े में लिया, जेपी मॉर्गन करेगी अधिग्रहण

कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन ऐंड इनोवेशन (डीएफपीआई) के मुताबिक, फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को नियामकों ने अपने कब्ज़े में ले लिया है और जेपी मॉर्गन चेज़ ऐंड कंपनी इसका अधिग्रहण करेगी। जेपी मॉर्गन इसके तहत फर्स्ट रिपब्लिक के 'बीमित व गैर-बीमित डिपॉज़िट और सभी संपत्तियों का अधिग्रहण' करेगी। पिछले 2-महीनों में बंद होने वाला यह तीसरा प्रमुख अमेरिकी बैंक है।

Load More