अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर से करीब $40 लाख कीमत की 385 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की। बकौल अधिकारी, मछली पकड़ने वाले एक जहाज़ से बीते सोमवार को ये हेरोइन ज़ब्त की गई थी। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि जहाज़ संभवत: ईरान से आ रहा था व इसके चालक दल के 9 लोग ईरान के हैं।