अमेरिकी फर्म के मालिक ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दान की अपनी $3 बिलियन की कंपनी

अमेरिका के स्पोर्ट्सवियर ब्रैंड के अरबपति संस्थापक इवॉन शोनार्ड ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद के लिए अपनी कंपनी का मालिकाना हक एक ट्रस्ट व एनजीओ को सौंपा है। करीब 50 साल पहले शुरू हुई पेटागोनिया नामक कंपनी का मूल्यांकन अनुमानत: $3 बिलियन है। $1.2 बिलियन की कुल संपत्ति के मालिक शोनार्ड ने कहा, "अब पृथ्वी हमारी...इकलौती शेयरधारक है।"