गुरुग्राम में एक शख्स पर 2018 में एक अमेरिकी महिला का रेप करने और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। 42-वर्षीय महिला के मुताबिक, वह बेटी के इलाज के लिए भारत आई थी और शख्स ने उससे ₹13 लाख ठगे और ₹50 लाख नहीं देने पर निजी तस्वीरें-वीडियो लीक करने की धमकी दी।