अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन में अबतक भारतीय मूल के 130 से अधिक अमेरिकियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया है जो अमेरिका की 1% आबादी वाले भारतीय समुदाय का अबतक का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व है। बाइडन से पहले डॉनल्ड ट्रंप ने 80+ भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया था जबकि बराक ओबामा ने 60+ भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया था।