अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- पुतिन सत्ता में नहीं रह सकते; वाइट हाउस ने दी सफाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को पोलैंड में भाषण के दौरान कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 'सत्ता में नहीं रह सकते'। वाइट हाउस के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वह रूस में 'सत्ता परिवर्तन' की बात नहीं कर रहे थे और उनका मतलब था कि पुतिन को 'पड़ोसी (मुल्कों) की सत्ता हथियाने की अनुमति नहीं दी जा सकती'।