अमेरिकी रेल कंपनी के एक शब्द वाले ट्वीट 'ट्रेन्स' ने शुरू किया वायरल ट्विटर ट्रेंड

अमेरिकी रेल कंपनी ऐमट्रैक के एक शब्द वाले ट्वीट ने एक वायरल ट्विटर ट्रेंड शुरू कर दिया है। ऐमट्रैक के ट्वीट 'ट्रेन्स' के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया, "लोकतंत्र।" नासा ने 'ब्रह्मांड' ट्वीट किया जबकि आईसीसी ने लिखा, "क्रिकेट।" अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट ने भी ट्रेंड में शामिल होते हुए ट्वीट किया, "समाचार।"