अमेरिका में खुद को विकलांग बताने वाले 31-वर्षीय शख्स को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने डायपर्स बदलने और उसके साथ बच्चों जैसा सलूक करने के लिए बेबीसिटर्स को रखा था। इससे पहले भी विकलांगता का ढोंग कर यौन इच्छाए बढ़ाने के लिए बेबीसिटर्स को रखने पर शख्स इन्हीं आरोपों में दोषी ठहराया गया था।