ओहायो (अमेरिका) में एक शख्स ने बुधवार तड़के घर में घुस रही अपनी 16-वर्षीय बेटी को घुसपैठिया समझकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़िता की मां ने घटना की सूचना देने के लिए आपातकालीन सेवाओं को फोन किया था। फोन के 5 मिनट के भीतर अधिकारी के पहुंचने पर माता-पिता अपनी बेटी को जगाने के लिए रोते नज़र आए।