अमेरिकी शख्स ने यूट्यूब वीडियो में दिखाया पिता का कटा हुआ सिर; हुआ गिरफ्तार
पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) में एक 32 वर्षीय शख्स को यूट्यूब वीडियो में अपने पिता का कटा हुआ सिर दिखाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने शख्स के पिता का सिर कटा धड़ बरामद किया था। शख्स ने वीडियो में पिता को 'देशद्रोही' बताते हुए कहा था कि 'वह हमेशा के लिए नरक में चले गए हैं'।