मियामी (अमेरिका) स्थित एक सुपरमार्केट में कथित तौर पर एक महिला का रेप करने की कोशिश कर रहे 28-वर्षीय एक शख्स को ग्राहकों द्वारा दूर खींचने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी की पैंट नीचे देखी जा सकती है। जज ने आरोपी को पीड़िता से कोई संपर्क नहीं करने और ₹38 लाख का बॉन्ड भरने का आदेश दिया।