inshorts

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को अबॉर्शन का अधिकार देने वाले फैसले को पलटा

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं को अबॉर्शन का अधिकार देने वाले एक ऐतिहासिक फैसले को पलट दिया। कोर्ट ने मिसिसिपी राज्य के कानून को बरकरार रखा जिसमें 15 हफ्ते के बाद अबॉर्शन प्रतिबंधित है। आदेश का ड्राफ्ट मई 2022 में लीक हुआ था जिससे अंदेशा था कि अबॉर्शन के अधिकार को रद्द करने का आदेश आ सकता है।