अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जस्टिस बनीं जैक्सन, सीनेट ने दी मंज़ूरी

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में केतनजी ब्राउन जैक्सन को बतौर पहली अश्वेत महिला जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया है। अमेरिकी सीनेट ने 51-वर्षीय जैक्सन की नियुक्ति को 53-47 मतों से मंज़ूरी दी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे 'देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण' बताते हुए कहा, "हमने अमेरिका की विविधता को दर्शाने की दिशा में...एक और कदम उठाया है।"