अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद में मिलावट पाई गई है। फूड सेफ्टी विभाग की जांच में लड्डू व घी के नमूने शुद्ध नहीं मिले व बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से लिए गए तीन नमूनों में से दो फेल हो गए। अयोध्या धाम की एक दुकान से पनीर का नमूना भी जांच में फेल हुआ है।