उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उप-चुनाव के मतदान में 2022 के विधानसभा चुनावों में दर्ज किए गए मतदान से अधिक वोट पड़े हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 3.70 लाख मतदाताओं में से 65.35% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां 60.23% मतदान हुआ था।