अयोध्या के राम मंदिर की पहली वर्षगांठ कब मनाई जाएगी और उस दिन क्या-क्या होंगे कार्यक्रम?

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को होगी और इसे प्रतिष्ठा द्वादशी कहा जाएगा। ट्रस्ट ने बताया, "यज्ञ मंडप में शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र होगा, मंदिर भूतल पर राग सेवा व बधाई गान होगा और अंगद टीला पर राम कथा होगी।"