अयोध्या के राम मंदिर में सुरक्षा उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज़ पढ़ने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर शख्स ने कथित तौर पर नारेबाज़ी शुरू कर दी जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है।